قرآن دیسیQuran Desi
سُورَةُ الفرقان

सूरह अल-फ़ुरक़ान

Surah Furqan
सूरह 25मक्की77 आयतेंपृष्ठ 359
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
1अल-फ़ुरक़ान 25:1

تَبَارَكَ الَّذِى نَزَّلَ الْفُرْقَانَ عَلَىٰ عَبْدِهِۦ لِيَكُونَ لِلْعَٰلَمِينَ نَذِيرًا ١

Tabaarakal lazee nazzalal Furqaana `alaa `abdihee li yakoona lil`aalameena nazeera

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

बड़ी बरकतवाला है वह जिसने यह फ़ुरक़ान अपने बन्दे पर अवतरित किया, ताकि वह सारे संसार के लिए सावधान करनेवाला हो

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ख़ुदा) बहुत बाबरकत है जिसने अपने बन्दे (मोहम्मद) पर कुरान नाज़िल किया ताकि सारे जहॉन के लिए (ख़ुदा के अज़ाब से) डराने वाला हो

2अल-फ़ुरक़ान 25:2

الَّذِى لَهُۥ مُلْكُ السَّمَٰوَٰتِ وَالْأَرْضِ وَلَمْ يَتَّخِذْ وَلَدًا وَلَمْ يَكُن لَّهُۥ شَرِيكٌ فِى الْمُلْكِ وَخَلَقَ كُلَّ شَىْءٍ فَقَدَّرَهُۥ تَقْدِيرًا ٢

Allazee lahoo mulkus samaawaati wal ardi wa lam yattakhiz waladanw wa lam yakul lahoo shareekun filmulki wa khalaqa kulla shai`in faqaddarahoo taqdeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वह जिसका राज्य है आकाशों और धरती पर, और उसने न तो किसी को अपना बेटा बनाया और न राज्य में उसका कोई साझी है। उसने हर चीज़ को पैदा किया; फिर उसे ठीक अन्दाजें पर रखा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

वह खुदा कि सारे आसमान व ज़मीन की बादशाहत उसी की है और उसने (किसी को) न अपना लड़का बनाया और न सल्तनत में उसका कोई शरीक है और हर चीज़ को (उसी ने पैदा किया) फिर उस अन्दाज़े से दुरुस्त किया

3अल-फ़ुरक़ान 25:3

وَاتَّخَذُوا۟ مِن دُونِهِۦٓ ءَالِهَةً لَّا يَخْلُقُونَ شَيْـًٔا وَهُمْ يُخْلَقُونَ وَلَا يَمْلِكُونَ لِأَنفُسِهِمْ ضَرًّا وَلَا نَفْعًا وَلَا يَمْلِكُونَ مَوْتًا وَلَا حَيَوٰةً وَلَا نُشُورًا ٣

Wattakhazoo min dooniheee aahihatal laa yakhluqoona shai`anw wa hum yukhlaqoona wa laa yamlikoona li anfusihim darranw wa laa naf`anw wa laa yamlikoona mawtanw wa laa hayaatanw wa laa nushooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

फिर भी उन्होंने उससे हटकर ऐसे इष्ट -पूज्य बना लिए जो किसी चीज़ को पैदा नहीं करते, बल्कि वे स्वयं पैदा किए जाते है। उन्हें न तो अपनी हानि का अधिकार प्राप्त है और न लाभ का। और न उन्हें मृत्यु का अधिकार प्राप्त है और न जीवन का और न दोबारा जीवित होकर उठने का

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और लोगों ने उसके सिवा दूसरे दूसरे माबूद बना रखें हैं जो कुछ भी पैदा नहीं कर सकते बल्कि वह खुद दूसरे के पैदा किए हुए हैं और वह खुद अपने लिए भी न नुक़सान पर क़ाबू रखते हैं न नफा पर और न मौत ही पर एख़्तियार रखते हैं और न ज़िन्दगी पर और न मरने बाद जी उठने पर

4अल-फ़ुरक़ान 25:4

وَقَالَ الَّذِينَ كَفَرُوٓا۟ إِنْ هَٰذَآ إِلَّآ إِفْكٌ افْتَرَىٰهُ وَأَعَانَهُۥ عَلَيْهِ قَوْمٌ ءَاخَرُونَ ۖ فَقَدْ جَآءُو ظُلْمًا وَزُورًا ٤

Wa qaalal lazeena kafarooo in haazaaa illaaa ifkunif taraahu wa a`aanahoo `alaihi qawmun aakharoona faqad jaaa`oo zulmanw wa zooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जिन लोगों ने इनकार किया उनका कहना है, "यह तो बस मनघड़ंत है जो उसने स्वयं ही घड़ लिया है। और कुछ दूसरे लोगों ने इस काम में उसकी सहायता की है।" वे तो ज़ुल्म और झूठ ही के ध्येय से आए

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जो लोग काफिर हो गए बोल उठे कि ये (क़ुरान) तो निरा झूठ है जिसे उस शख्स (रसूल) ने अपने जी से गढ़ लिया और कुछ और लोगों ने इस इफतिरा परवाज़ी में उसकी मदद भी की है

5अल-फ़ुरक़ान 25:5

وَقَالُوٓا۟ أَسَٰطِيرُ الْأَوَّلِينَ اكْتَتَبَهَا فَهِىَ تُمْلَىٰ عَلَيْهِ بُكْرَةً وَأَصِيلًا ٥

Wa qaalooo asaateerul awwaleenak tatabahaa fahiya tumlaa `alaihi bukratanw wa aseelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

कहते है, "ये अगलों की कहानियाँ है, जिनको उसने लिख लिया है तो वही उसके पास प्रभात काल और सन्ध्या समय लिखाई जाती है।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

तो यक़ीनन ख़ुद उन ही लोगों ने ज़ुल्म व फरेब किया है और (ये भी) कहा कि (ये तो) अगले लोगों के ढकोसले हैं जिसे उसने किसी से लिखवा लिया है पस वही सुबह व शाम उसके सामने पढ़ा जाता है

6अल-फ़ुरक़ान 25:6

قُلْ أَنزَلَهُ الَّذِى يَعْلَمُ السِّرَّ فِى السَّمَٰوَٰتِ وَالْأَرْضِ ۚ إِنَّهُۥ كَانَ غَفُورًا رَّحِيمًا ٦

Qul anzalhul lazee ya`lamus sirra fis samaawaati wal-ard; innahoo kaana Ghafoorar Raheemaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

कहो, "उसे अवतरित किया है उसने, जो आकाशों और धरती के रहस्य जानता है। निश्चय ही वह बहुत क्षमाशील, अत्यन्त दयावान है।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ऐ रसूल) तुम कह दो कि इसको उस शख्स ने नाज़िल किया है जो सारे आसमान व ज़मीन की पोशीदा बातों को ख़ूब जानता है बेशक वह बड़ा बख्शने वाला मेहरबान है

7अल-फ़ुरक़ान 25:7

وَقَالُوا۟ مَالِ هَٰذَا الرَّسُولِ يَأْكُلُ الطَّعَامَ وَيَمْشِى فِى الْأَسْوَاقِ ۙ لَوْلَآ أُنزِلَ إِلَيْهِ مَلَكٌ فَيَكُونَ مَعَهُۥ نَذِيرًا ٧

Wa qaaloo maa li haazar Rasooli yaakulut ta`aama wa yamshee fil aswaaq; law laaa unzila ilaihi malakun fa yakoona ma`ahoo nazeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उनका यह भी कहना है, "इस रसूल को क्या हुआ कि यह खाना खाता है और बाज़ारों में चलता-फिरता है? क्यों न इसकी ओर कोई फ़रिश्ता उतरा कि वह इसके साथ रहकर सावधान करता?

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और उन लोगों ने (ये भी) कहा कि ये कैसा रसूल है जो खाना खाता है और बाज़ारों में चलता है फिरता है उसके पास कोई फरिश्ता क्यों नहीं नाज़िल होता कि वह भी उसके साथ (ख़ुदा के अज़ाब से) डराने वाला होता

8अल-फ़ुरक़ान 25:8

أَوْ يُلْقَىٰٓ إِلَيْهِ كَنزٌ أَوْ تَكُونُ لَهُۥ جَنَّةٌ يَأْكُلُ مِنْهَا ۚ وَقَالَ الظَّٰلِمُونَ إِن تَتَّبِعُونَ إِلَّا رَجُلًا مَّسْحُورًا ٨

Aw yulqaaa ilaihi kanzun aw takoonu lahoo jannatuny yaakulu minhaa; wa qaalaz zaalimoona in tattabi`oona illaa rajulam mas hooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

या इसकी ओर कोई ख़ज़ाना ही डाल दिया जाता या इसके पास कोई बाग़ होता, जिससे यह खाता।" और इन ज़ालिमों का कहना है, "तुम लोग तो बस एक ऐसे व्यक्ति के पीछे चल रहे हो जो जादू का मारा हुआ है!"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(कम से कम) इसके पास ख़ज़ाना ही ख़ज़ाना ही (आसमान से) गिरा दिया जाता या (और नहीं तो) उसके पास कोई बाग़ ही होता कि उससे खाता (पीता) और ये ज़ालिम (कुफ्फ़ार मोमिनों से) कहते हैं कि तुम लोग तो बस ऐसे आदमी की पैरवी करते हो जिस पर जादू कर दिया गया है

9अल-फ़ुरक़ान 25:9

انظُرْ كَيْفَ ضَرَبُوا۟ لَكَ الْأَمْثَٰلَ فَضَلُّوا۟ فَلَا يَسْتَطِيعُونَ سَبِيلًا ٩

Unzur kaifa daraboo lakal amsaala fadalloo falaa yastatee`oona sabeelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

देखों, उन्होंने तुमपर कैसी-कैसी फब्तियाँ कसीं। तो वे बहक गए है। अब उनमें इसकी सामर्थ्य नहीं कि कोई मार्ग पा सकें!

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ऐ रसूल) ज़रा देखो तो कि इन लोगों ने तुम्हारे वास्ते कैसी कैसी फबत्तियां गढ़ी हैं और गुमराह हो गए तो अब ये लोग किसी तरह राह पर आ ही नहीं सकते

10अल-फ़ुरक़ान 25:10

تَبَارَكَ الَّذِىٓ إِن شَآءَ جَعَلَ لَكَ خَيْرًا مِّن ذَٰلِكَ جَنَّٰتٍ تَجْرِى مِن تَحْتِهَا الْأَنْهَٰرُ وَيَجْعَل لَّكَ قُصُورًۢا ١٠

Tabaarakal lazeee in shaaa`a ja`ala laka khairam min zaalika jannaatin tajree min tahtihal anhaaru wa yaj`al laka qusooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

बरकतवाला है वह जो यदि चाहे तो तुम्हारे लिए इससे भी उत्तम प्रदान करे, बहत-से बाग़ जिनके नीचे नहरें बह रही हों, और तुम्हारे लिए बहुत-से महल तैया कर दे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

ख़ुदा तो ऐसा बारबरकत है कि अगर चाहे तो (एक बाग़ क्या चीज़ है) इससे बेहतर बहुतेरे ऐसे बाग़ात तुम्हारे वास्ते पैदा करे जिन के नीचे नहरें जारी हों और (बाग़ात के अलावा उनमें) तुम्हारे वास्ते महल बना दे

11अल-फ़ुरक़ान 25:11

بَلْ كَذَّبُوا۟ بِالسَّاعَةِ ۖ وَأَعْتَدْنَا لِمَن كَذَّبَ بِالسَّاعَةِ سَعِيرًا ١١

Bal kazzaboo bis Saa`ati wa a`tadnaa liman kazzaba bis Saa`ati sa`eeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

नहीं, बल्कि बात यह है कि वे लोग क़ियामत की घड़ी को झुठला चुके है। और जो उस घड़ी को झुठला दे, उसके लिए दहकती आग तैयार कर रखी है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ये सब कुछ नहीं) बल्कि (सच यूँ है कि) उन लोगों ने क़यामत ही को झूठ समझा है और जिस शख्स ने क़यामत को झूठ समझा उसके लिए हमने जहन्नुम को (दहका के) तैयार कर रखा है

12अल-फ़ुरक़ान 25:12

إِذَا رَأَتْهُم مِّن مَّكَانٍۭ بَعِيدٍ سَمِعُوا۟ لَهَا تَغَيُّظًا وَزَفِيرًا ١٢

Izaa ra`at hum mim ma kaanim ba`eedin sami`oo lahaa taghaiyuzanw wa zafeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जब वह उनको दूर से देखेगी तो वे उसके बिफरने और साँस खींचने की आवाज़ें सुनेंगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

जब जहन्नुम इन लोगों को दूर से दखेगी तो (जोश खाएगी और) ये लोग उसके जोश व ख़रोश की आवाज़ सुनेंगें

13अल-फ़ुरक़ान 25:13

وَإِذَآ أُلْقُوا۟ مِنْهَا مَكَانًا ضَيِّقًا مُّقَرَّنِينَ دَعَوْا۟ هُنَالِكَ ثُبُورًا ١٣

Wa izaaa ulqoo minhaa makaanan daiyiqam muqar raneena da`aw hunaalika subooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जब वे उसकी किसी तंग जगह जकड़े हुए डाले जाएँगे, तो वहाँ विनाश को पुकारने लगेंगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जब ये लोग ज़ज़ीरों से जकड़कर उसकी किसी तंग जगह मे झोंक दिए जाएँगे तो उस वक्त मौत को पुकारेंगे

14अल-फ़ुरक़ान 25:14

لَّا تَدْعُوا۟ الْيَوْمَ ثُبُورًا وَٰحِدًا وَادْعُوا۟ ثُبُورًا كَثِيرًا ١٤

Laa tad`ul yawma subooranw waahidanw wad`oo subooran kaseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

(कहा जाएगा,) "आज एक विनाश को मत पुकारो, बल्कि बहुत-से विनाशों को पुकारो!"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(उस वक्त उनसे कहा जाएगा कि) आज एक मौत को न पुकारो बल्कि बहुतेरी मौतों को पुकारो (मगर इससे भी कुछ होने वाला नहीं)

15अल-फ़ुरक़ान 25:15

قُلْ أَذَٰلِكَ خَيْرٌ أَمْ جَنَّةُ الْخُلْدِ الَّتِى وُعِدَ الْمُتَّقُونَ ۚ كَانَتْ لَهُمْ جَزَآءً وَمَصِيرًا ١٥

Qul azaalika khairun am Jannatul khuldil latee wu`idal muttaqoon; kaanat lahum jazaaa`anw wa maseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

कहो, "यह अच्छा है या वह शाश्वत जन्नत, जिसका वादा डर रखनेवालों से किया गया है? यह उनका बदला और अन्तिम मंज़िल होगी।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ऐ रसूल) तुम पूछो तो कि जहन्नुम बेहतर है या हमेशा रहने का बाग़ (बेहश्त) जिसका परहेज़गारों से वायदा किया गया है कि वह उन (के आमाल) का सिला होगा और आख़िरी ठिकाना

16अल-फ़ुरक़ान 25:16

لَّهُمْ فِيهَا مَا يَشَآءُونَ خَٰلِدِينَ ۚ كَانَ عَلَىٰ رَبِّكَ وَعْدًا مَّسْـُٔولًا ١٦

Lahum feehaa maa yashaaa`oona khaalideen; kaana `alaa Rabbika wa`dam mas`oolaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उनके लिए उसमें वह सबकुछ होगा, जो वे चाहेंगे। उसमें वे सदैव रहेंगे। यह तुम्हारे रब के ज़िम्मे एक ऐसा वादा है जो प्रार्थनीय है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

जिस चीज़ की ख्वाहिश करेंगें उनके लिए वहाँ मौजूद होगी (और) वह हमेशा (उसी हाल में) रहेंगें ये तुम्हारे परवरदिगार पर एक लाज़िमी और माँगा हुआ वायदा है

17अल-फ़ुरक़ान 25:17

وَيَوْمَ يَحْشُرُهُمْ وَمَا يَعْبُدُونَ مِن دُونِ اللَّهِ فَيَقُولُ ءَأَنتُمْ أَضْلَلْتُمْ عِبَادِى هَٰٓؤُلَآءِ أَمْ هُمْ ضَلُّوا۟ السَّبِيلَ ١٧

Wa Yawma yahshuruhum wa maa ya`budoona min doonil lahi fa yaqoolu `a-antum adlaltum `ibaadee haaa`ulaaa`i am hum dallus sabeel

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जिस दिन उन्हें इकट्ठा किया जाएगा और उनको भी जिन्हें वे अल्लाह को छोड़कर पूजते है, फिर वह कहेगा, "क्या मेरे बन्दों को तुमने पथभ्रष्ट किया था या वे स्वयं मार्ग छोड़ बैठे थे?"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जिस दिन ख़ुदा उन लोगों को और जिनकी ये लोग ख़ुदा को छोड़कर परसतिश किया करते हैं (उनको) जमा करेगा और पूछेगा क्या तुम ही ने हमारे उन बन्दों को गुमराह कर दिया था या ये लोग खुद राह रास्ते से भटक गए थे

18अल-फ़ुरक़ान 25:18

قَالُوا۟ سُبْحَٰنَكَ مَا كَانَ يَنۢبَغِى لَنَآ أَن نَّتَّخِذَ مِن دُونِكَ مِنْ أَوْلِيَآءَ وَلَٰكِن مَّتَّعْتَهُمْ وَءَابَآءَهُمْ حَتَّىٰ نَسُوا۟ الذِّكْرَ وَكَانُوا۟ قَوْمًۢا بُورًا ١٨

Qaaloo Subhaanaka maa kaana yambaghee lanaaa an nattakhiza min doonika min awliyaaa`a wa laakim matta`tahum wa aabaaa`ahum hattaa nasuz zikra wa kaanoo qawmam booraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वे कहेंगे, "महान और उच्च है तू! यह हमसे नहीं हो सकता था कि तुझे छोड़कर दूसरे संरक्षक बनाएँ। किन्तु हुआ यह कि तूने उन्हें औऱ उनके बाप-दादा को अत्यधिक सुख-सामग्री दी, यहाँ तक कि वे अनुस्मृति को भुला बैठे और विनष्ट होनेवाले लोग होकर रहे।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(उनके माबूद) अर्ज़ करेंगें- सुबहान अल्लाह (हम तो ख़ुद तेरे बन्दे थे) हमें ये किसी तरह ज़ेबा न था कि हम तुझे छोड़कर दूसरे को अपना सरपरस्त बनाते (फिर अपने को क्यों कर माबूद बनाते) मगर बात तो ये है कि तू ही ने इनको बाप दादाओं को चैन दिया-यहाँ तक कि इन लोगों ने (तेरी) याद भुला दी और ये ख़ुद हलाक होने वाले लोग थे

19अल-फ़ुरक़ान 25:19

فَقَدْ كَذَّبُوكُم بِمَا تَقُولُونَ فَمَا تَسْتَطِيعُونَ صَرْفًا وَلَا نَصْرًا ۚ وَمَن يَظْلِم مِّنكُمْ نُذِقْهُ عَذَابًا كَبِيرًا ١٩

Faqad kazzabookum bimaa taqooloona famaa tastatee`oona sarfanw wa laa nasraa; wa mai yazlim minkum nuziqhu `azaaban kabeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

अतः इस प्रकार वे तुम्हें उस बात में, जो तुम कहते हो झूठा ठहराए हुए है। अब न तो तुम यातना को फेर सकते हो और न कोई सहायता ही पा सकते हो। जो कोई तुममें से ज़ुल्म करे उसे हम बड़ी यातना का मज़ा चखाएँगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

तब (काफ़िरों से कहा जाएगा कि) तुम जो कुछ कह रहे हो उसमें तो तुम्हारे माबूदों ने तुम्हें झूठला दिया तो अब तुम न (हमारे अज़ाब के) टाल देने की सकत रखते हो न किसी से मदद ले सकते हो और (याद रखो) तुममें से जो ज़ुल्म करेगा हम उसको बड़े (सख्त) अज़ाब का (मज़ा) चखाएगें

20अल-फ़ुरक़ान 25:20

وَمَآ أَرْسَلْنَا قَبْلَكَ مِنَ الْمُرْسَلِينَ إِلَّآ إِنَّهُمْ لَيَأْكُلُونَ الطَّعَامَ وَيَمْشُونَ فِى الْأَسْوَاقِ ۗ وَجَعَلْنَا بَعْضَكُمْ لِبَعْضٍ فِتْنَةً أَتَصْبِرُونَ ۗ وَكَانَ رَبُّكَ بَصِيرًا ٢٠

Wa maaa arsalnaa qablaka minal mursaleena illaaa innahum la yaakuloonat ta`aama wa yamshoona fil aswaaq; wa ja`alnaa ba`dakum liba`din fitnatan atasbiroon; wa kaana Rabbuka Baseera

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और तुमसे पहले हमने जितने रसूल भी भेजे हैं, वे सब खाना खाते और बाज़ारों में चलते-फिरते थे। हमने तो तुम्हें परस्पर एक को दूसरे के लिए आज़माइश बना दिया है, "क्या तुम धैर्य दिखाते हो?" तुम्हारा रब तो सब कुछ देखता है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ऐ रसूल) हमने तुम से पहले जितने पैग़म्बर भेजे वह सब के सब यक़ीनन बिला शक खाना खाते थे और बाज़ारों में चलते फिरते थे और हमने तुम में से एक को एक का (ज़रिया) आज़माइश बना दिया (मुसलमानों) क्या तुम अब भी सब्र करते हो (या नहीं) और तुम्हारा परवरदिगार (सब की) देख भाल कर रहा है

21अल-फ़ुरक़ान 25:21

۞ وَقَالَ الَّذِينَ لَا يَرْجُونَ لِقَآءَنَا لَوْلَآ أُنزِلَ عَلَيْنَا الْمَلَٰٓئِكَةُ أَوْ نَرَىٰ رَبَّنَا ۗ لَقَدِ اسْتَكْبَرُوا۟ فِىٓ أَنفُسِهِمْ وَعَتَوْ عُتُوًّا كَبِيرًا ٢١

Wa qaalal lazeena laa yarjoona liqaaa`anaa law laaa unzila `alainal malaaa`ikatu awnaraa Rabbanaa; laqadistakbaroo feee anfusihim wa `ataw `utuwwan kabeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जिन्हें हमसे मिलने की आशंका नहीं, वे कहते है, "क्यों न फ़रिश्ते हमपर उतरे या फिर हम अपने रब को देखते?" उन्होंने अपने जी में बड़ा घमंज किया और बड़ी सरकशी पर उतर आए

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जो लोग (क़यामत में) हमारी हुज़ूरी की उम्मीद नहीं रखते कहा करते हैं कि आख़िर फरिश्ते हमारे पास क्यों नहीं नाज़िल किए गए या हम अपने परवरदिगार को (क्यों नहीं) देखते उन लोगों ने अपने जी में अपने को (बहुत) बड़ा समझ लिया है और बड़ी सरकशी की

22अल-फ़ुरक़ान 25:22

يَوْمَ يَرَوْنَ الْمَلَٰٓئِكَةَ لَا بُشْرَىٰ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُجْرِمِينَ وَيَقُولُونَ حِجْرًا مَّحْجُورًا ٢٢

Yawma yarawnal malaaa `ikata laa bushraa Yawma`izil lilmujrimeena wa yaqooloona hijram mahjooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जिस दिन वे फ़रिश्तों को देखेंगे उस दिन अपराधियों के लिए कोई ख़ुशख़बरी न होगी और वे पुकार उठेंगे, "पनाह! पनाह!!"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

जिस दिन ये लोग फरिश्तों को देखेंगे उस दिन गुनाह गारों को कुछ खुशी न होगी और फरिश्तों को देखकर कहेंगे दूर दफान

23अल-फ़ुरक़ान 25:23

وَقَدِمْنَآ إِلَىٰ مَا عَمِلُوا۟ مِنْ عَمَلٍ فَجَعَلْنَٰهُ هَبَآءً مَّنثُورًا ٢٣

Wa qadimnaaa ilaa maa `amiloo min `amalin faja`alnaahu habaaa`am mansooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

हम बढ़ेंगे उस कर्म की ओर जो उन्होंने किया होगा और उसे उड़ती धूल कर देंगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और उन लोगों ने (दुनिया में) जो कुछ नेक काम किए हैं हम उसकी तरफ तवज्जों करेंगें तो हम उसको (गोया) उड़ती हुई ख़ाक बनाकर (बरबाद कर) देगें

24अल-फ़ुरक़ान 25:24

أَصْحَٰبُ الْجَنَّةِ يَوْمَئِذٍ خَيْرٌ مُّسْتَقَرًّا وَأَحْسَنُ مَقِيلًا ٢٤

As haabul jannati yawma`izin khairum mustaqar ranw wa ahsanu maqeela

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उस दिन जन्नतवाले ठिकाने की दृष्टि से अच्छे होगे और आरामगाह की दृष्टि से भी अच्छे होंगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

उस दिन जन्नत वालों का ठिकाना भी बेहतर है बेहतर होगा और आरमगाह भी अच्छी से अच्छी

25अल-फ़ुरक़ान 25:25

وَيَوْمَ تَشَقَّقُ السَّمَآءُ بِالْغَمَٰمِ وَنُزِّلَ الْمَلَٰٓئِكَةُ تَنزِيلًا ٢٥

Wa Yawma tashaqqaqus samaaa`u bilghamaami wa nuzzilal malaaa`ikatu tanzeela

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उस दिन आकाश एक बादल के साथ फटेगा और फ़रिश्ते भली प्रकार उतारे जाएँगे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जिस दिन आसमान बदली के सबब से फट जाएगा और फरिश्ते कसरत से (जूक दर ज़ूक) नाज़िल किए जाएँगे

26अल-फ़ुरक़ान 25:26

الْمُلْكُ يَوْمَئِذٍ الْحَقُّ لِلرَّحْمَٰنِ ۚ وَكَانَ يَوْمًا عَلَى الْكَٰفِرِينَ عَسِيرًا ٢٦

Almulku Yawma`izinil haqqu lir Rahmaan; wa kaana Yawman`alal kaafireena `aseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उस दिन वास्तविक राज्य रहमान का होगा और वह दिन इनकार करनेवालों के लिए बड़ा ही मुश्किल होगा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

उसे दिन की सल्तनल ख़ास ख़ुदा ही के लिए होगी और वह दिन काफिरों पर बड़ा सख्त होगा

27अल-फ़ुरक़ान 25:27

وَيَوْمَ يَعَضُّ الظَّالِمُ عَلَىٰ يَدَيْهِ يَقُولُ يَٰلَيْتَنِى اتَّخَذْتُ مَعَ الرَّسُولِ سَبِيلًا ٢٧

Wa Yawma ya`adduz zaalimu `alaa yadaihi yaqoolu yaa laitanit takhaztu ma`ar Rasooli sabeelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उस दिन अत्याचारी अत्याचारी अपने हाथ चबाएगा। कहेंगा, "ऐ काश! मैंने रसूल के साथ मार्ग अपनाया होता!

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जिस दिन जुल्म करने वाला अपने हाथ (मारे अफ़सोस के) काटने लगेगा और कहेगा काश रसूल के साथ मैं भी (दीन का सीधा) रास्ता पकड़ता

28अल-फ़ुरक़ान 25:28

يَٰوَيْلَتَىٰ لَيْتَنِى لَمْ أَتَّخِذْ فُلَانًا خَلِيلًا ٢٨

Yaa wailataa laitanee lam attakhiz fulaanan khaleelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

हाय मेरा दुर्भाग्य! काश, मैंने अमुक व्यक्ति को मित्र न बनाया होता!

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

हाए अफसोस काश मै फला शख्स को अपना दोस्त न बनाता

29अल-फ़ुरक़ान 25:29

لَّقَدْ أَضَلَّنِى عَنِ الذِّكْرِ بَعْدَ إِذْ جَآءَنِى ۗ وَكَانَ الشَّيْطَٰنُ لِلْإِنسَٰنِ خَذُولًا ٢٩

Laqad adallanee `aniz zikri ba`da iz jaaa`anee; wa kaanash Shaitaanu lil insaani khazoolaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उसने मुझे भटकाकर अनुस्मृति से विमुख कर दिया, इसके पश्चात कि वह मेरे पास आ चुकी थी। शैतान तो समय पर मनुष्य का साथ छोड़ ही देता है।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

बेशक यक़ीनन उसने हमारे पास नसीहत आने के बाद मुझे बहकाया और शैतान तो आदमी को रुसवा करने वाला ही है

30अल-फ़ुरक़ान 25:30

وَقَالَ الرَّسُولُ يَٰرَبِّ إِنَّ قَوْمِى اتَّخَذُوا۟ هَٰذَا الْقُرْءَانَ مَهْجُورًا ٣٠

Wa qaalar Rasoolu yaa Rabbi inna qawmit takhazoo haazal Qur-aana mahjooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

रसूल कहेगा, "ऐ मेरे रब! निस्संदेह मेरी क़ौम के लोगों ने इस क़ुरआन को व्यर्थ बकवास की चीज़ ठहरा लिया था।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (उस वक्त) रसूल (बारगाहे ख़ुदा वन्दी में) अर्ज़ करेगें कि ऐ मेरे परवरदिगार मेरी क़ौम ने तो इस क़ुरान को बेकार बना दिया

31अल-फ़ुरक़ान 25:31

وَكَذَٰلِكَ جَعَلْنَا لِكُلِّ نَبِىٍّ عَدُوًّا مِّنَ الْمُجْرِمِينَ ۗ وَكَفَىٰ بِرَبِّكَ هَادِيًا وَنَصِيرًا ٣١

Wa kazaalika ja`alnaa likulli Nabiyyin `aduwwam minal mujrimeen; wa kafaa bi Rabbika haadiyanw wa naseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और इसी तरह हमने अपराधियों में से प्रत्यॆक नबी के लिये शत्रु बनाया। मार्गदर्शन और सहायता कॆ लिए तॊ तुम्हारा रब ही काफ़ी है।

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और हमने (गोया ख़ुद) गुनाहगारों में से हर नबी के दुश्मन बना दिए हैं और तुम्हारा परवरदिगार हिदायत और मददगारी के लिए काफी है

32अल-फ़ुरक़ान 25:32

وَقَالَ الَّذِينَ كَفَرُوا۟ لَوْلَا نُزِّلَ عَلَيْهِ الْقُرْءَانُ جُمْلَةً وَٰحِدَةً ۚ كَذَٰلِكَ لِنُثَبِّتَ بِهِۦ فُؤَادَكَ ۖ وَرَتَّلْنَٰهُ تَرْتِيلًا ٣٢

Wa qaalal lazeena kafaroo law laa nuzzila `alaihil Quraanu jumlatanw waahidah; kazaalika linusabbita bihee fu`aadaka wa rattalnaahu tarteelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जिन लोगों ने इनकार किया उनका कहना है कि "उसपर पूरा क़ुरआन एक ही बार में क्यों नहीं उतारा?" ऐसा इसलिए किया गया ताकि हम इसके द्वारा तुम्हारे दिल को मज़बूत रखें और हमने इसे एक उचित क्रम में रखा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और कुफ्फार कहने लगे कि उनके ऊपर (आख़िर) क़ुरान का कुल (एक ही दफा) क्यों नहीं नाज़िल किया गया (हमने) इस तरह इसलिए (नाज़िल किया) ताकि तुम्हारे दिल को तस्कीन देते रहें और हमने इसको ठहर ठहर कर नाज़िल किया

33अल-फ़ुरक़ान 25:33

وَلَا يَأْتُونَكَ بِمَثَلٍ إِلَّا جِئْنَٰكَ بِالْحَقِّ وَأَحْسَنَ تَفْسِيرًا ٣٣

Wa laa yaatoonaka bimasainn illaa ji`naaka bilhaqqi wa ahsana tafseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जब कभी भी वे तुम्हारे पास कोई आक्षेप की बात लेकर आएँगे तो हम तुम्हारे पास पक्की-सच्ची चीज़ लेकर आएँगे! इस दशा में कि वह स्पष्टीतकरण की स्पष्ट से उत्तम है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ये कुफ्फार) चाहे कैसी ही (अनोखी) मसल बयान करेंगे मगर हम तुम्हारे पास (उनका) बिल्कुल ठीक और निहायत उम्दा (जवाब) बयान कर देगें

34अल-फ़ुरक़ान 25:34

الَّذِينَ يُحْشَرُونَ عَلَىٰ وُجُوهِهِمْ إِلَىٰ جَهَنَّمَ أُو۟لَٰٓئِكَ شَرٌّ مَّكَانًا وَأَضَلُّ سَبِيلًا ٣٤

(Allazeena yuhsharoona `alaa wujoohim ilaa jahannama ulaaa`ika sharrum makaananw wa adallu sabeelaa )section

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो लोग औंधे मुँह जहन्नम की ओर ले जाए जाएँगे वही स्थान की दृष्टि से बहुत बुरे है, और मार्ग की दृष्टि से भी बहुत भटके हुए है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

जो लोग (क़यामत के दिन) अपने अपने मोहसिनों के बल जहन्नुम में हकाए जाएगें वही लोग बदतर जगह में होगें और सब से ज्यादा राह रास्त से भटकने वाले

35अल-फ़ुरक़ान 25:35

وَلَقَدْ ءَاتَيْنَا مُوسَى الْكِتَٰبَ وَجَعَلْنَا مَعَهُۥٓ أَخَاهُ هَٰرُونَ وَزِيرًا ٣٥

Wa laqad aatainaa Moosal Kitaaba wa ja`alnaa ma`ahooo akhaahu Haaroona wazeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

हमने मूसा को किताब प्रदान की और उसके भाई हारून को सहायक के रूप में उसके साथ किया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और अलबत्ता हमने मूसा को किताब (तौरैत) अता की और उनके साथ उनके भाई हारुन को (उनका) वज़ीर बनाया

36अल-फ़ुरक़ान 25:36

فَقُلْنَا اذْهَبَآ إِلَى الْقَوْمِ الَّذِينَ كَذَّبُوا۟ بِـَٔايَٰتِنَا فَدَمَّرْنَٰهُمْ تَدْمِيرًا ٣٦

Faqulnaz habaaa ilal qawmil lazeena kazzaboo bi Aayaatinaa fadammarnaahum tadmeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और कहा कि "तुम दोनों उन लोगों के पास जाओ जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया है।" अन्ततः हमने उन लोगों को विनष्ट करके रख दिया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

तो हमने कहा तुम दोनों उन लोगों के पास जा जो हमारी (कुदरत की) निशानियों को झुठलाते हैं जाओ (और समझाओ जब न माने) तो हमने उन्हें खूब बरबाद कर डाला

37अल-फ़ुरक़ान 25:37

وَقَوْمَ نُوحٍ لَّمَّا كَذَّبُوا۟ الرُّسُلَ أَغْرَقْنَٰهُمْ وَجَعَلْنَٰهُمْ لِلنَّاسِ ءَايَةً ۖ وَأَعْتَدْنَا لِلظَّٰلِمِينَ عَذَابًا أَلِيمًا ٣٧

Wa qawma Noohil lammaa kazzabur Rusula aghraqnaahum wa ja`alnaahum linnaasi Aayatanw wa a`tadnaa lizzaalimeena `azaaban aleemaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और नूह की क़ौम को भी, जब उन्होंने रसूलों को झुठलाया तो हमने उन्हें डुबा दिया और लोगों के लिए उन्हें एक निशानी बना दिया, और उन ज़ालिमों के लिए हमने एक दुखद यातना तैयार कर रखी है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और नूह की क़ौम को जब उन लोगों ने (हमारे) पैग़म्बरों को झुठलाया तो हमने उन्हें डुबो दिया और हमने उनको लोगों (के हैरत) की निशानी बनाया और हमने ज़ालिमों के वास्ते दर्दनाक अज़ाब तैयार कर रखा है

38अल-फ़ुरक़ान 25:38

وَعَادًا وَثَمُودَا۟ وَأَصْحَٰبَ الرَّسِّ وَقُرُونًۢا بَيْنَ ذَٰلِكَ كَثِيرًا ٣٨

Wa `Aadanw Samooda wa As haabar Rassi wa quroonam baina zaalika kaseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और आद और समूद और अर-रस्सवालों और उस बीच की बहुत-सी नस्लों को भी विनष्ट किया।

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (इसी तरह) आद और समूद और नहर वालों और उनके दरमियान में बहुत सी जमाअतों को (हमने हलाक कर डाला)

39अल-फ़ुरक़ान 25:39

وَكُلًّا ضَرَبْنَا لَهُ الْأَمْثَٰلَ ۖ وَكُلًّا تَبَّرْنَا تَتْبِيرًا ٣٩

Wa kullandarabnaa lahul amsaala wa kullan tabbarnaa tatbeera

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

प्रत्येक के लिए हमने मिसालें बयान कीं। अन्ततः प्रत्येक को हमने पूरी तरह विध्वस्त कर दिया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और हमने हर एक से मिसालें बयान कर दी थीं और (खूब समझाया) मगर न माना

40अल-फ़ुरक़ान 25:40

وَلَقَدْ أَتَوْا۟ عَلَى الْقَرْيَةِ الَّتِىٓ أُمْطِرَتْ مَطَرَ السَّوْءِ ۚ أَفَلَمْ يَكُونُوا۟ يَرَوْنَهَا ۚ بَلْ كَانُوا۟ لَا يَرْجُونَ نُشُورًا ٤٠

Wa laqad ataw `alal qaryatil lateee umtirat mataras saw`; afalam yakoonoo yarawnahaa; bal kaanoo laa yarjoona nushooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और उस बस्ती पर से तो वे हो आए है जिसपर बुरी वर्षा बरसी; तो क्या वे उसे देखते नहीं रहे हैं? नहीं, बल्कि वे दोबारा जीवित होकर उठने की आशा ही नहीं रखते रहे है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

हमने उनको ख़ूब सत्यानास कर छोड़ा और ये लोग (कुफ्फ़ारे मक्का) उस बस्ती पर (हो) आए हैं जिस पर (पत्थरों की) बुरी बारिश बरसाई गयी तो क्या उन लोगों ने इसको देखा न होगा मगर (बात ये है कि) ये लोग मरने के बाद जी उठने की उम्मीद नहीं रखते (फिर क्यों ईमान लाएँ)

41अल-फ़ुरक़ान 25:41

وَإِذَا رَأَوْكَ إِن يَتَّخِذُونَكَ إِلَّا هُزُوًا أَهَٰذَا الَّذِى بَعَثَ اللَّهُ رَسُولًا ٤١

Wa izaa ra awka iny yattakhizoonaka illaa huzuwan ahaazal lazee ba`asal laahu Rasoolaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वे जब भी तुम्हें देखते हैं तो तुम्हारा मज़ाक़ बना लेते हैं कि "क्या यही, जिसे अल्लाह ने रसूल बनाकर भेजा है?

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ऐ रसूल) ये लोग तुम्हें जब देखते हैं तो तुम से मसख़रा पन ही करने लगते हैं कि क्या यही वह (हज़रत) हैं जिन्हें अल्लाह ने रसूल बनाकर भेजा है (माज़ अल्लाह)

42अल-फ़ुरक़ान 25:42

إِن كَادَ لَيُضِلُّنَا عَنْ ءَالِهَتِنَا لَوْلَآ أَن صَبَرْنَا عَلَيْهَا ۚ وَسَوْفَ يَعْلَمُونَ حِينَ يَرَوْنَ الْعَذَابَ مَنْ أَضَلُّ سَبِيلًا ٤٢

In kaada la yudillunaa `an aalihatinaa law laaa an sabarnaa `alaihaa; wa sawfa ya`lamoona heena yarawnal `azaaba man adallu sabeela

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

इसने तो हमें भटकाकर हमको हमारे प्रभु-पूज्यों से फेर ही दिया होता, यदि हम उनपर मज़बूती से जम न गए होते।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

अगर बुतों की परसतिश पर साबित क़दम न रहते तो इस शख्स ने हमको हमारे माबूदों से बहका दिया था और बहुत जल्द (क़यामत में) जब ये लोग अज़ाब को देखेंगें तो उन्हें मालूम हो जाएगा कि राहे रास्त से कौन ज्यादा भटका हुआ था

43अल-फ़ुरक़ान 25:43

أَرَءَيْتَ مَنِ اتَّخَذَ إِلَٰهَهُۥ هَوَىٰهُ أَفَأَنتَ تَكُونُ عَلَيْهِ وَكِيلًا ٤٣

Ara`aita manit takhaza ilaahahoo hawaahu afa anta takoonu `alaihi wakeelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

क्या तुमने उसको भी देखा, जिसने अपना प्रभु अपनी (तुच्छ) इच्छा को बना रखा है? तो क्या तुम उसका ज़िम्मा ले सकते हो

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

क्या तुमने उस शख्स को भी देखा है जिसने अपनी नफ़सियानी ख्वाहिश को अपना माबूद बना रखा है तो क्या तुम उसके ज़िम्मेदार हो सकते हो (कि वह गुमराह न हों)

44अल-फ़ुरक़ान 25:44

أَمْ تَحْسَبُ أَنَّ أَكْثَرَهُمْ يَسْمَعُونَ أَوْ يَعْقِلُونَ ۚ إِنْ هُمْ إِلَّا كَالْأَنْعَٰمِ ۖ بَلْ هُمْ أَضَلُّ سَبِيلًا ٤٤

Am tahsabu annna aksarahum yasma`oona aw ya``qiloon; in hum illaa kal an`aami bal hum adallu sabeelan

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

या तुम समझते हो कि उनमें अधिकतर सुनते और समझते है? वे तो बस चौपायों की तरह हैं, बल्कि उनसे भी अधिक पथभ्रष्ट!

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

क्या ये तुम्हारा ख्याल है कि इन (कुफ्फ़ारों) में अक्सर (बात) सुनते या समझते है (नहीं) ये तो बस बिल्कुल मिसल जानवरों के हैं बल्कि उन से भी ज्यादा राह (रास्त) से भटके हुए

45अल-फ़ुरक़ान 25:45

أَلَمْ تَرَ إِلَىٰ رَبِّكَ كَيْفَ مَدَّ الظِّلَّ وَلَوْ شَآءَ لَجَعَلَهُۥ سَاكِنًا ثُمَّ جَعَلْنَا الشَّمْسَ عَلَيْهِ دَلِيلًا ٤٥

Alam tara ilaa Rabbika kaifa maddaz zilla wa law shaaa`a laja`alahoo saakinan summa ja`alnash shamsa `alaihe daleelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

क्या तुमने अपने रब को नहीं देखा कि कैसे फैलाई छाया? यदि चाहता तो उसे स्थिर रखता। फिर हमने सूर्य को उसका पता देनेवाला बनाया,

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ऐ रसूल) क्या तुमने अपने परवरदिगार की कुदरत की तरफ नज़र नहीं की कि उसने क्योंकर साये को फैला दिया अगर वह चहता तो उसे (एक ही जगह) ठहरा हुआ कर देता फिर हमने आफताब को (उसकी शिनाख्त के वास्ते) उसका रहनुमा बना दिया

46अल-फ़ुरक़ान 25:46

ثُمَّ قَبَضْنَٰهُ إِلَيْنَا قَبْضًا يَسِيرًا ٤٦

Summa qabadnaahu ilainaa qabdany yaseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

फिर हम उसको धीरे-धीरे अपनी ओर समेट लेते है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

फिर हमने उसको थोड़ा थोड़ा करके अपनी तरफ खीच लिया

47अल-फ़ुरक़ान 25:47

وَهُوَ الَّذِى جَعَلَ لَكُمُ الَّيْلَ لِبَاسًا وَالنَّوْمَ سُبَاتًا وَجَعَلَ النَّهَارَ نُشُورًا ٤٧

Wa Huwal lazee ja`ala lakumul laila libaasanw wannawma subaatanw wa ja`alan nahaara nushooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वही है जिसने रात्रि को तुम्हारे लिए वस्त्र और निद्रा को सर्वथा विश्राम एवं शान्ति बनाया और दिन को जी उठने का समय बनाया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वही तो वह (ख़ुदा) है जिसने तुम्हारे वास्ते रात को पर्दा बनाया और नींद को राहत और दिन को (कारोबार के लिए) उठ खड़ा होने का वक्त बनाया

48अल-फ़ुरक़ान 25:48

وَهُوَ الَّذِىٓ أَرْسَلَ الرِّيَٰحَ بُشْرًۢا بَيْنَ يَدَىْ رَحْمَتِهِۦ ۚ وَأَنزَلْنَا مِنَ السَّمَآءِ مَآءً طَهُورًا ٤٨

Wa Huwal lazeee arsalar riyaaha bushram baina yadai rahmatih; wa anzalnaa minas samaaa`i maaa`an tahooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और वही है जिसने अपनी दयालुता (वर्षा) के आगे-आगे हवाओं को शुभ सूचना बनाकर भेजता है, और हम ही आकाश से स्वच्छ जल उतारते है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वही तो वह (ख़ुदा) है जिसने अपनी रहमत (बारिश) के आगे आगे हवाओं को खुश ख़बरी देने के लिए (पेश ख़ेमा बना के) भेजा और हम ही ने आसमान से बहुत पाक और सुथरा हुआ पानी बरसाया

49अल-फ़ुरक़ान 25:49

لِّنُحْۦِىَ بِهِۦ بَلْدَةً مَّيْتًا وَنُسْقِيَهُۥ مِمَّا خَلَقْنَآ أَنْعَٰمًا وَأَنَاسِىَّ كَثِيرًا ٤٩

Linuhyiya bihee balda tam maitanw wa nusqiyahoo mimmaa khalaqnaaa an`aa manw wa anaasiyya kaseeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

ताकि हम उसके द्वारा निर्जीव भू-भाग को जीवन प्रदान करें और उसे अपने पैदा किए हुए बहुत-से चौपायों और मनुष्यों को पिलाएँ

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

ताकि हम उसके ज़रिए से मुर्दा (वीरान) शहर को ज़िन्दा (आबाद) कर दें और अपनी मख़लूकात में से चौपायों और बहुत से आदमियों को उससे सेराब करें

50अल-फ़ुरक़ान 25:50

وَلَقَدْ صَرَّفْنَٰهُ بَيْنَهُمْ لِيَذَّكَّرُوا۟ فَأَبَىٰٓ أَكْثَرُ النَّاسِ إِلَّا كُفُورًا ٥٠

Wa laqad sarrafnaahu bainahum li yazzakkaroo fa abaaa aksarun naasi illaa kufooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उसे हमने उनके बीच विभिन्न ढ़ंग से पेश किया है, ताकि वे ध्यान दें। परन्तु अधिकतर लोगों ने इनकार और अकृतज्ञता के अतिरिक्त दूसरी नीति अपनाने से इनकार ही किया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और हमने पानी को उनके दरमियान (तरह तरह से) तक़सीम किया ताकि लोग नसीहत हासिल करें मगर अक्सर लोगों ने नाशुक्री के सिवा कुछ न माना

51अल-फ़ुरक़ान 25:51

وَلَوْ شِئْنَا لَبَعَثْنَا فِى كُلِّ قَرْيَةٍ نَّذِيرًا ٥١

Wa law shi`naa laba`asnaa fee kulli qar yatin nazeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

यदि हम चाहते तो हर बस्ती में एक डरानेवाला भेज देते

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और अगर हम चाहते तो हर बस्ती में ज़रुर एक (अज़ाबे ख़ुदा से) डराने वाला पैग़म्बर भेजते

52अल-फ़ुरक़ान 25:52

فَلَا تُطِعِ الْكَٰفِرِينَ وَجَٰهِدْهُم بِهِۦ جِهَادًا كَبِيرًا ٥٢

Falaa tuti`il kaafireena wa jaahidhum bihee jihaadan kabeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

अतः इनकार करनेवालों की बात न मानता और इस (क़ुरआन) के द्वारा उनसे जिहाद करो, बड़ा जिहाद! (जी तोड़ कोशिश)

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(तो ऐ रसूल) तुम काफिरों की इताअत न करना और उनसे कुरान के (दलाएल) से खूब लड़ों

53अल-फ़ुरक़ान 25:53

۞ وَهُوَ الَّذِى مَرَجَ الْبَحْرَيْنِ هَٰذَا عَذْبٌ فُرَاتٌ وَهَٰذَا مِلْحٌ أُجَاجٌ وَجَعَلَ بَيْنَهُمَا بَرْزَخًا وَحِجْرًا مَّحْجُورًا ٥٣

Wa Huwal lazee marajal bahraini haazaa `azbun furaatunw wa haazaa milhun ujaaj; wa ja`ala bainahumaa barzakhanw wa hijram mahjooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वही है जिसने दो समुद्रों को मिलाया। यह स्वादिष्ट और मीठा है और यह खारी और कडुआ। और दोनों के बीच उसने एक परदा डाल दिया है और एक पृथक करनेवाली रोक रख दी है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वही तो वह (ख़ुदा) है जिसने दरयाओं को आपस में मिला दिया (और बावजूद कि) ये खालिस मज़ेदार मीठा है और ये बिल्कुल खारी कड़वा (मगर दोनों को मिलाया) और दोनों के दरमियान एक आड़ और मज़बूत ओट बना दी है (कि गड़बड़ न हो)

54अल-फ़ुरक़ान 25:54

وَهُوَ الَّذِى خَلَقَ مِنَ الْمَآءِ بَشَرًا فَجَعَلَهُۥ نَسَبًا وَصِهْرًا ۗ وَكَانَ رَبُّكَ قَدِيرًا ٥٤

Wa Huwal lazee khalaqa minal maaa`i basharran fa ja`alahoo nasaban wa sihraa; wa kaana Rabbuka Qadeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और वही है जिसने पानी से एक मनुष्य पैदा किया। फिर उसे वंशगत सम्बन्धों और ससुराली रिश्तेवाला बनाया। तुम्हारा रब बड़ा ही सामर्थ्यवान है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वही तो वह (ख़ुदा) है जिसने पानी (मनी) से आदमी को पैदा किया फिर उसको ख़ानदान और सुसराल वाला बनाया और (ऐ रसूल) तुम्हारा परवरदिगार हर चीज़ पर क़ादिर है

55अल-फ़ुरक़ान 25:55

وَيَعْبُدُونَ مِن دُونِ اللَّهِ مَا لَا يَنفَعُهُمْ وَلَا يَضُرُّهُمْ ۗ وَكَانَ الْكَافِرُ عَلَىٰ رَبِّهِۦ ظَهِيرًا ٥٥

Wa ya`budoona min doonil laahi maa laa yanfa`uhum wa laa yadurruhum; wa kaanal kaafiru `alaa Rabbihee zaheeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

अल्लाह से इतर वे उनको पूजते है जो न उन्हें लाभ पहुँचा सकते है और न ही उन्हें हानि पहुँचा सकते है। और ऊपर से यह भी कि इनकार करनेवाला अपने रब का विरोधी और उसके मुक़ाबले में दूसरों का सहायक बना हुआ है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और लोग (कुफ्फ़ारे मक्का) ख़ुदा को छोड़कर उस चीज़ की परसतिश करते हैं जो न उन्हें नफा ही दे सकती है और न नुक़सान ही पहुँचा सकती है और काफिर (अबूजहल) तो हर वक्त अपने परवरदिगार की मुख़ालेफत पर ज़ोर लगाए हुए है

56अल-फ़ुरक़ान 25:56

وَمَآ أَرْسَلْنَٰكَ إِلَّا مُبَشِّرًا وَنَذِيرًا ٥٦

Wa maa arsalnaaka illaa mubashshiranw wa nazeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और हमने तो तुमको शुभ-सूचना देनेवाला और सचेतकर्ता बनाकर भेजा है।

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ऐ रसूल) हमने तो तुमको बस (नेकी को जन्नत की) खुशख़बरी देने वाला और (बुरों को अज़ाब से) डराने वाला बनाकर भेजा है

57अल-फ़ुरक़ान 25:57

قُلْ مَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِلَّا مَن شَآءَ أَن يَتَّخِذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ سَبِيلًا ٥٧

Qul maaa as`alukum `alaihi min ajrin illaa man shaaa`a ai yattakhiza ilaa Rabbihee sabeelaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

कह दो, "मैं इस काम पर तुमसे कोई बदला नहीं माँगता सिवाय इसके कि जो कोई चाहे अपने रब की ओर ले जानेवाला मार्ग अपना ले।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और उन लोगों से तुम कह दो कि मै इस (तबलीगे रिसालत) पर तुमसे कुछ मज़दूरी तो माँगता नहीं हूँ मगर तमन्ना ये है कि जो चाहे अपने परवरदिगार तक पहुँचने की राह पकडे

58अल-फ़ुरक़ान 25:58

وَتَوَكَّلْ عَلَى الْحَىِّ الَّذِى لَا يَمُوتُ وَسَبِّحْ بِحَمْدِهِۦ ۚ وَكَفَىٰ بِهِۦ بِذُنُوبِ عِبَادِهِۦ خَبِيرًا ٥٨

Wa tawakkal `alal Haiyil lazee laa yamootu wa sabbih bihamdih; wa kafaa bihee bizunoobi `ibaadihee khabeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और उस अल्लाह पर भरोसा करो जो जीवन्त और अमर है और उसका गुणगान करो। वह अपने बन्दों के गुनाहों की ख़बर रखने के लिए काफ़ी है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ऐ रसूल) तुम उस (ख़ुदा) पर भरोसा रखो जो ऐसा ज़िन्दा है कि कभी नहीं मरेगा और उसकी हम्द व सना की तस्बीह पढ़ो और वह अपने बन्दों के गुनाहों की वाक़िफ कारी में काफी है (वह ख़ुद समझ लेगा)

59अल-फ़ुरक़ान 25:59

الَّذِى خَلَقَ السَّمَٰوَٰتِ وَالْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا فِى سِتَّةِ أَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوَىٰ عَلَى الْعَرْشِ ۚ الرَّحْمَٰنُ فَسْـَٔلْ بِهِۦ خَبِيرًا ٥٩

Allazee khalaqas samaawaati wal arda wa maa bainahumaa fee sittati aiyaamin summmmastawaa `alal `Arsh; ar Rahmaanu fas`al bihee khabeeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जिसने आकाशों और धरती को और जो कुछ उन दोनों के बीच है छह दिनों में पैदा किया, फिर सिंहासन पर विराजमान हुआ। रहमान है वह! अतः पूछो उससे जो उसकी ख़बर रखता है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

जिसने सारे आसमान व ज़मीन और जो कुछ उन दोनों में है छह: दिन में पैदा किया फिर अर्श (के बनाने) पर आमादा हुआ और वह बड़ा मेहरबान है तो तुम उसका हाल किसी बाख़बर ही से पूछना

60अल-फ़ुरक़ान 25:60

وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ اسْجُدُوا۟ لِلرَّحْمَٰنِ قَالُوا۟ وَمَا الرَّحْمَٰنُ أَنَسْجُدُ لِمَا تَأْمُرُنَا وَزَادَهُمْ نُفُورًا ۩ ٦٠ ۩

Wa izaa qeela lahumus judoo lir Rahmaani qaaloo wa mar Rahmaanu anasjudu limaa taamurunaa wa zaadahum nufooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

उन लोगों से जब कहा जाता है कि "रहमान को सजदा करो" तो वे कहते है, "और रहमान क्या होता है? क्या जिसे तू हमसे कह दे उसी को हम सजदा करने लगें?" और यह चीज़ उनकी घृणा को और बढ़ा देती है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जब उन कुफ्फारों से कहा जाता है कि रहमान (ख़ुदा) को सजदा करो तो कहते हैं कि रहमान क्या चीज़ है तुम जिसके लिए कहते हो हम उस का सजदा करने लगें और (इससे) उनकी नफरत और बढ़ जाती है (60) सजदा

61अल-फ़ुरक़ान 25:61

تَبَارَكَ الَّذِى جَعَلَ فِى السَّمَآءِ بُرُوجًا وَجَعَلَ فِيهَا سِرَٰجًا وَقَمَرًا مُّنِيرًا ٦١

Tabaarakal lazee ja`ala fis samaaa`i buroojanw wa ja`ala feehaa siraajanw wa qamaram muneeraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

बड़ी बरकतवाला है वह, जिसने आकाश में बुर्ज (नक्षत्र) बनाए और उसमें एक चिराग़ और एक चमकता चाँद बनाया

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

बहुत बाबरकत है वह ख़ुदा जिसने आसमान में बुर्ज बनाए और उन बुर्जों में (आफ़ताब का) चिराग़ और जगमगाता चाँद बनाया

62अल-फ़ुरक़ान 25:62

وَهُوَ الَّذِى جَعَلَ الَّيْلَ وَالنَّهَارَ خِلْفَةً لِّمَنْ أَرَادَ أَن يَذَّكَّرَ أَوْ أَرَادَ شُكُورًا ٦٢

Wa huwal lazee ja`alal laila wannahaara khilfatal liman araada ai yazzakkara aw araadaa shookooraa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और वही है जिसने रात और दिन को एक-दूसरे के पीछे आनेवाला बनाया, उस व्यक्ति के लिए (निशानी) जो चेतना चाहे या कृतज्ञ होना चाहे

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वही तो वह (ख़ुदा) है जिसने रात और दिन (एक) को (एक का) जानशीन बनाया (ये) उस के (समझने के) लिए है जो नसीहत हासिल करना चाहे या शुक्र गुज़ारी का इरादा करें

63अल-फ़ुरक़ान 25:63

وَعِبَادُ الرَّحْمَٰنِ الَّذِينَ يَمْشُونَ عَلَى الْأَرْضِ هَوْنًا وَإِذَا خَاطَبَهُمُ الْجَٰهِلُونَ قَالُوا۟ سَلَٰمًا ٦٣

Wa `ibaadur Rahmaanil lazeena yamshoona `alal ardi hawnanw wa izaa khaata bahumul jaahiloona qaaloo salaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

रहमान के (प्रिय) बन्दें वहीं है जो धरती पर नम्रतापूर्वक चलते है और जब जाहिल उनके मुँह आएँ तो कह देते है, "तुमको सलाम!"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और (ख़ुदाए) रहमान के ख़ास बन्दे तो वह हैं जो ज़मीन पर फिरौतनी के साथ चलते हैं और जब जाहिल उनसे (जिहालत) की बात करते हैं तो कहते हैं कि सलाम (तुम सलामत रहो)

64अल-फ़ुरक़ान 25:64

وَالَّذِينَ يَبِيتُونَ لِرَبِّهِمْ سُجَّدًا وَقِيَٰمًا ٦٤

Wallazeena yabeetoona li Rabbihim sujjadanw wa qiyaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो अपने रब के आगे सजदे में और खड़े रातें गुज़ारते है;

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग जो अपने परवरदिगार के वास्ते सज़दे और क़याम में रात काट देते हैं

65अल-फ़ुरक़ान 25:65

وَالَّذِينَ يَقُولُونَ رَبَّنَا اصْرِفْ عَنَّا عَذَابَ جَهَنَّمَ ۖ إِنَّ عَذَابَهَا كَانَ غَرَامًا ٦٥

Wallazeena yaqooloona Rabbanas rif `annnaa `azaaba Jahannama inn `azaabahaa kaana gharaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो कहते है कि "ऐ हमारे रब! जहन्नम की यातना को हमसे हटा दे।" निश्चय ही उनकी यातना चिमटकर रहनेवाली है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग जो दुआ करते हैं कि परवरदिगारा हम से जहन्नुम का अज़ाब फेरे रहना क्योंकि उसका अज़ाब बहुत (सख्त और पाएदार होगा)

66अल-फ़ुरक़ान 25:66

إِنَّهَا سَآءَتْ مُسْتَقَرًّا وَمُقَامًا ٦٦

Innahaa saaa`at mustaqarranw wa muqaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

निश्चय ही वह जगह ठहरने की दृष्टि! से भी बुरी है और स्थान की दृष्टि से भी

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

बेशक वह बहुत बुरा ठिकाना और बुरा मक़ाम है

67अल-फ़ुरक़ान 25:67

وَالَّذِينَ إِذَآ أَنفَقُوا۟ لَمْ يُسْرِفُوا۟ وَلَمْ يَقْتُرُوا۟ وَكَانَ بَيْنَ ذَٰلِكَ قَوَامًا ٦٧

Wallazeena izaaa anfaqoo lam yusrifoo wa lam yaqturoo wa kaana baina zaalika qawaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो ख़र्च करते है तो न अपव्यय करते है और न ही तंगी से काम लेते है, बल्कि वे इनके बीच मध्यमार्ग पर रहते है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग कि जब खर्च करते हैं तो न फुज़ूल ख़र्ची करते हैं और न तंगी करते हैं और उनका ख़र्च उसके दरमेयान औसत दर्जे का रहता है

68अल-फ़ुरक़ान 25:68

وَالَّذِينَ لَا يَدْعُونَ مَعَ اللَّهِ إِلَٰهًا ءَاخَرَ وَلَا يَقْتُلُونَ النَّفْسَ الَّتِى حَرَّمَ اللَّهُ إِلَّا بِالْحَقِّ وَلَا يَزْنُونَ ۚ وَمَن يَفْعَلْ ذَٰلِكَ يَلْقَ أَثَامًا ٦٨

Wallazeena laa yad`oona ma`al laahi ilaahan aakhara wa laa yaqtuloonan nafsal latee harramal laahu illaa bilhaqqi wa laa yaznoon; wa mai yaf`al zaalika yalqa asaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो अल्लाह के साथ किसी दूसरे इष्ट-पूज्य को नहीं पुकारते और न नाहक़ किसी जीव को जिस (के क़त्ल) को अल्लाह ने हराम किया है, क़त्ल करते है। और न वे व्यभिचार करते है - जो कोई यह काम करे तो वह गुनाह के वबाल से दोचार होगा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग जो ख़ुदा के साथ दूसरे माबूदों की परसतिश नही करते और जिस जान के मारने को ख़ुदा ने हराम कर दिया है उसे नाहक़ क़त्ल नहीं करते और न ज़िना करते हैं और जो शख्स ऐसा करेगा वह आप अपने गुनाह की सज़ा भुगतेगा

69अल-फ़ुरक़ान 25:69

يُضَٰعَفْ لَهُ الْعَذَابُ يَوْمَ الْقِيَٰمَةِ وَيَخْلُدْ فِيهِۦ مُهَانًا ٦٩

Yudaa`af lahul `azaabu Yawmal Qiyaamati wa yakhlud feehee muhaanaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

क़ियामत के दिन उसकी यातना बढ़ती चली जाएगी॥ और वह उसी में अपमानित होकर स्थायी रूप से पड़ा रहेगा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

कि क़यामत के दिन उसके लिए अज़ाब दूना कर दिया जाएगा और उसमें हमेशा ज़लील व ख़वार रहेगा

70अल-फ़ुरक़ान 25:70

إِلَّا مَن تَابَ وَءَامَنَ وَعَمِلَ عَمَلًا صَٰلِحًا فَأُو۟لَٰٓئِكَ يُبَدِّلُ اللَّهُ سَيِّـَٔاتِهِمْ حَسَنَٰتٍ ۗ وَكَانَ اللَّهُ غَفُورًا رَّحِيمًا ٧٠

Illaa man taaba wa `aamana wa `amila `amalan saalihan fa ulaaa`ika yubad dilul laahu saiyi aatihim hasanaat; wa kaanal laahu Ghafoorar Raheemaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

सिवाय उसके जो पलट आया और ईमान लाया और अच्छा कर्म किया, तो ऐसे लोगों की बुराइयों को अल्लाह भलाइयों से बदल देगा। और अल्लाह है भी अत्यन्त क्षमाशील, दयावान

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

मगर (हाँ) जिस शख्स ने तौबा की और ईमान क़ुबूल किया और अच्छे अच्छे काम किए तो (अलबत्ता) उन लोगों की बुराइयों को ख़ुदा नेकियों से बदल देगा और ख़ुदा तो बड़ा बख्शने वाला मेहरबान है

71अल-फ़ुरक़ान 25:71

وَمَن تَابَ وَعَمِلَ صَٰلِحًا فَإِنَّهُۥ يَتُوبُ إِلَى اللَّهِ مَتَابًا ٧١

Wa man taaba wa `amila saalihan fa innnahoo yatoobu ilal laahi mataabaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जिसने तौबा की और अच्छा कर्म किया, तो निश्चय ही वह अल्लाह की ओर पलटता है, जैसा कि पलटने का हक़ है

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और जिस शख्स ने तौबा कर ली और अच्छे अच्छे काम किए तो बेशक उसने ख़ुदा की तरफ (सच्चे दिल से) हक़ीकक़तन रुजु की

72अल-फ़ुरक़ान 25:72

وَالَّذِينَ لَا يَشْهَدُونَ الزُّورَ وَإِذَا مَرُّوا۟ بِاللَّغْوِ مَرُّوا۟ كِرَامًا ٧٢

Wallazeena laa yash hadoonaz zoora wa izaa marroo billaghwi marroo kiraamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो किसी झूठ और असत्य में सम्मिलित नहीं होते और जब किसी व्यर्थ के कामों के पास से गुज़रते है, तो श्रेष्ठतापूर्वक गुज़र जाते है,

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग जो फरेब के पास ही नही खड़े होते और वह लोग जब किसी बेहूदा काम के पास से गुज़रते हैं तो बुर्ज़ुगाना अन्दाज़ से गुज़र जाते हैं

73अल-फ़ुरक़ान 25:73

وَالَّذِينَ إِذَا ذُكِّرُوا۟ بِـَٔايَٰتِ رَبِّهِمْ لَمْ يَخِرُّوا۟ عَلَيْهَا صُمًّا وَعُمْيَانًا ٧٣

Wallazeena izaa zukkiroo bi Aayaati Rabbihim lam yakhirroo `alaihaa summanw wa`umyaanaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

जो ऐसे हैं कि जब उनके रब की आयतों के द्वारा उन्हें याददिहानी कराई जाती है तो उन (आयतों) पर वे अंधे और बहरे होकर नहीं गिरते।

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग कि जब उन्हें उनके परवरदिगार की आयतें याद दिलाई जाती हैं तो बहरे अन्धें होकर गिर नहीं पड़ते बल्कि जी लगाकर सुनते हैं

74अल-फ़ुरक़ान 25:74

وَالَّذِينَ يَقُولُونَ رَبَّنَا هَبْ لَنَا مِنْ أَزْوَٰجِنَا وَذُرِّيَّٰتِنَا قُرَّةَ أَعْيُنٍ وَاجْعَلْنَا لِلْمُتَّقِينَ إِمَامًا ٧٤

Wallazeena yaqooloona Rabbanaa hab lanaa min azwaajinaa wa zurriyaatinaa qurrata a`yuninw waj `alnaa lilmuttaqeena Imaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

और जो कहते है, "ऐ हमारे रब! हमें हमारी अपनी पत्नियों और हमारी संतान से आँखों की ठंडक प्रदान कर और हमें डर रखनेवालों का नायक बना दे।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

और वह लोग जो (हमसे) अर्ज़ करते हैं कि परवरदिगार हमें हमारी बीबियों और औलादों की तरफ से ऑंखों की ठन्डक अता फरमा और हमको परहेज़गारों का पेशवा बना

75अल-फ़ुरक़ान 25:75

أُو۟لَٰٓئِكَ يُجْزَوْنَ الْغُرْفَةَ بِمَا صَبَرُوا۟ وَيُلَقَّوْنَ فِيهَا تَحِيَّةً وَسَلَٰمًا ٧٥

Ulaaa`ika yujzawnal ghurfata bimaa sabaroo wa yulaqqawna feehaa tahiyyatanw wa salaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

यही वे लोग है जिन्हें, इसके बदले में कि वे जमे रहे, उच्च भवन प्राप्त होगा, तथा ज़िन्दाबाद और सलाम से उनका वहाँ स्वागत होगा

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

ये वह लोग हैं जिन्हें उनकी जज़ा में (बेहश्त के) बाला ख़ाने अता किए जाएँगें और वहाँ उन्हें ताज़ीम व सलाम (का बदला) पेश किया जाएगा

76अल-फ़ुरक़ान 25:76

خَٰلِدِينَ فِيهَا ۚ حَسُنَتْ مُسْتَقَرًّا وَمُقَامًا ٧٦

Khaalideena feehaa; hasunat mustaqarranw wa muqaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

वहाँ वे सदैव रहेंगे। बहुत ही अच्छी है वह ठहरने की जगह और स्थान;

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

ये लोग उसी में हमेशा रहेंगें और वह रहने और ठहरने की अच्छी जगह है

77अल-फ़ुरक़ान 25:77

قُلْ مَا يَعْبَؤُا۟ بِكُمْ رَبِّى لَوْلَا دُعَآؤُكُمْ ۖ فَقَدْ كَذَّبْتُمْ فَسَوْفَ يَكُونُ لِزَامًۢا ٧٧

Qul maa ya`ba`u bikum Rabbee law laa du`aaa`ukum faqad kazzabtum fasawfa yakoonu lizaamaa

हिन्दीमुहम्मद फ़ारूक़ ख़ान और अहमद

कह दो, "मेरे रब को तुम्हारी कोई परवाह नहीं अगर तुम (उसको) न पुकारो। अब जबकि तुम झुठला चुके हो, तो शीघ्र ही वह चीज़ चिमट जानेवाली होगी।"

हिन्दीसुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी

(ऐ रसूल) तुम कह दो कि अगर दुआ नही किया करते तो मेरा परवरदिगार भी तुम्हारी कुछ परवाह नही करता तुमने तो (उसके रसूल को) झुठलाया तो अन क़रीब ही (उसका वबाल) तुम्हारे सर पडेग़ा

प्रदर्शन

अरबी लिपि

पढ़ना